Sexologist Logo
SEXOLOGIST
Dr.Anil Gaikwad

Doctor call

Male Sexual Problems Treatments

Sexual Addiction - सेक्स की लत

सेक्स दरअसल एक ऐसा विषय है जिस पर हम सार्वजनिक मंचों पर या अनुभवी लोगों के साथ बातचीत करने में हिचकिचाते हैं। इसी हिचक के चलते आज दुनिया में सिगरेट, शराब, जुए की ही तरह सेक्स का व्यसन भी गंभीर रूप ले चुका है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे मनोरोग की श्रेणी में रख दिया है। दुनिया में बलात्कार, यौन शोषण के बढ़ते मामलों और कम उम्र के बच्चों के भी इसके शिकार होने के कारण वाकई स्थिति चिंताजनक ही कही जाएगी। सेक्स एडिक्शन दिमाग की सोचने की क्षमता को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है और शिकार व्यक्ति को दिन-रात और कुछ सूझता ही नहीं। यह मनोरोग है जिसका इलाज कराना जरूरी है।

सेक्स की लत के लक्षण – Sex addiction symptoms

मनोचिकित्सीय रूप से सेक्स की लत, धूम्रपान व शराब की लत की तरह ही होती है, जिसमें दिमाग का एक विशेष हिस्सा कार्य करता है।

सेक्स की लत वाले लोग कई अन्य तरह की सेक्सुअल गतिविधियों के भी आदी हो जाते हैं। इस स्थिति को पता लगा पाना मुश्किल होता है। इसमें व्यक्ति यौन संतुष्टि पाने की बजाय यौन गतिविधि को ज्यादा पसंद करने लगता है। व्यक्ति का ध्यान संतुष्टी की जगह पर गतिविधि पर ही केंद्रित हो जाता है।


सेक्स की लत में शामिल गतिविधियों को नीचे बताया जा रहा है-

  • हस्तमैथुन की लत लगना।
  • एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर या यौन संबंध और बिना किसी भावनात्मक लगाव के
  • अश्लील साहित्य को पढ़ना।
  • पोर्नोग्राफी देखना मजबूरी सा बन जाना।
  • असुरक्षित यौन संबंध बनाना।
  • यौन कर्मियों (सेकस वर्कर: वेश्या) के पास जाना और वेश्यावृति करना।
  • दोस्तों, काम को परे रखकर केवल साइबर सेक्स में ही लिप्त रहना।

 

एक्सिबीसनिज्म (Exhibitionism), यह एक मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति को अपने जननांग किसी अजनबी को दिखाने की लत होती है।
वोयरिज्म (Voyeurism), इसमें व्यक्ति यौन आनंद पाने के लिए अन्य लोगों को सेक्स करते हुए देखता है।

सेक्स एडिक्ट के लिए यौन उत्कंठा, आकांक्षा पर लगाम लगा पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उसे यौन संबंध के साथी के साथ भावनात्मक संबंध बनाना मुश्किल ही लगता है। इसकी वजह से कई बार सेक्स एडिक्ट यौन गतिविधियों के बाद आपराधिक या शर्मिंदा महसूस करता है।

सेक्स की लत का इलाज – Treatment of sex addiction
कुछ लोगो के हिसाब से सेक्स की लत कोई बीमारी नहीं है। पर सूरत के सुप्रद्धित सेक्सोलॉजिस्ट डॉ.अनिल गायकवाड़ के अनुसार ये एक बड़ी बीमारी है। इस बीमारी को जल्द ठीक ना करने पर ये बढाती ही जाती है। कुछ दवाई ओ की मदद से यौन उत्तेजना को काबू मई की जा सकती है। और साथ मई सही सेक्स का ज्ञान भी देकर वैसे मरीजों को ठीक किया जाता है. समय रहते सेक्स की लत के लक्षणों का उपचार करने से इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है।इसके साथ ही शर्मंदगी और रिश्तों में आने वाली मुश्किलों को भी दूर किया जा सकता है।